फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother-in-law and sister-in-law tried to kill themselves by consuming poison

जीजा-साली ने जहर खाकर किया जान देने का प्रयास

Wed, 21 Aug 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law tried to kill themselves by consuming poison
जीजा-साली ने जहर खाकर किया जान देने का प्रयास
विज्ञापन

करारी इलाके में नहर पुलिया पर बेहोश मिले, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके में बहन के यहां रहने वाली एक युवती ने सोमवार रात जीजा संग जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। सुबह दोनों करारी क्षेत्र में नहर पुोिलया पर अचेत पड़े मिले। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

फतेहपुर जिले की एक युवती पश्चिमशरीरा इलाके में अपनी बहन के यहां रहती थी। युवती का जीजा से करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी बहन को हुई तो उसके होश उड़ गए। इसी साल जून में बहन ने युवती का विवाह मेरठ में करवा दिया। बताया जाता है कि युवती ससुराल में महीने भर भी नहीं रही। ससुराल से आकर फिर बहन के घर रहने लगी। वह जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। परिवार वाले इसके लिए कतई तैयार नहीं थे। सोमवार शाम जीजा-साली किसी को कुछ बताए बिना घर से निकले। इसके बाद जहर खा लिया। मंगलवार सुबह करारी इलाके में एक नहर पुलिया पर जीजा साली को बेहोश पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर इन्होंने बताया कि परिजनों की बंदिश के चलते घर से भागने की योजना थी। घर से निकलने के बाद पछतावा हुआ तो नहर पुलिया पर बैठकर जहर खा लिया। मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed