फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother-in-law and brother-in-law died in a collision between a tractor and a magic van.

Kaushambi News: ट्रैक्टर और मैजिक की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत

Sat, 14 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died in a collision between a tractor and a magic van.
मुस्तफा, फाइल फोटो।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास शनिवार को भोर लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर व मैजिक के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल के मोहिद्दीनपुर देवछार निवासी मुस्तफा अहमद (45) पुत्र शौकत अली और उनके जीजा मंसूर अहमद (35) पुत्र शाह मोहम्मद के साथ मिलकर मवेशियों की खरीद-फोख्त का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार भोर दोनों मैजिक से सौरई बाजार पशुओं की खरीदारी के लिए निकले थे।
विज्ञापन

पतौना पुल पार करने के बाद सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफा अहमद के छह बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। वे दुधारू पशुओं के व्यवसाय से परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहीं, मंजूर अहमद के दो बच्चे हैं। वे खेती-किसानी और पशुओं के क्रय-विक्रय से जीविका चलाते थे। उनकी पत्नी शबनम बेगम व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नूर मोहम्मद पुत्र शान मोहम्मद निवासी सड़वा थाना सरायअकिल ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। परिजनों ने दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की की जाएगी।

मुस्तफा, फाइल फोटो।

मुस्तफा, फाइल फोटो।

मुस्तफा, फाइल फोटो।

मुस्तफा, फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed