फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Boyfriend refuses to marry after pregnant woman, girl sets herself on fire, Gambhir

प्रेमी ने युवती को गर्भवती करने के बाद शादी से किया इंकार, युवती ने खुद को आग के हवाले किया, गंभीर

Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend refuses to marry after pregnant woman, girl sets herself on fire, Gambhir
Boyfriend refuses to marry after pregnant woman, girl sets herself on fire, Gambhir - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। प्यार में धोखा मिलने पर बुधवार को एक युवती ने प्रेमी के सामने खुद को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना में फिलहाल पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिराथू इलाके के एक युवती का पिछले तीन साल से बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले सप्ताह युवती को कुछ दिक्कत हुई तो उसने चिकित्सक से इलाज कराया। इस पर पता चला कि वह गर्भ से है। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी ने फिलहाल शादी से इंकार करते हुए उसे गर्भ गिराने की दवा दी। आरोप है कि प्रेमी ने उसे जबरन दवा खिलाई जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को युवती फिर से प्रेमी के पास पहुंची और शादी करने की बात कहने लगी तो प्रेमी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी युवती को देख आसपास को उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed