{"_id":"57264a4d4f1c1b63705cd23a","slug":"block-pramukh-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख ने संभाली कौशांबी ब्लॉक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख ने संभाली कौशांबी ब्लॉक की कमान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
political news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी ब्लॉक प्रमुख पद की कमान रविवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मैकी देवी ने दोपहर एक बजे संभाली। एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मैकी देवी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाकर क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी की। शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति रहीं तो अध्यक्षता सपा नेता शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज ने किया।
फरवरी माह में संपन्न हुए चुनाव में मैकी देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। विजय हासिल करने के बाद उन्हें शपथ लेकर कार्यभार संभालने का बेसब्री से इंतजार था लेकिन कार्यकाल की तिथि चुनाव के बाद शपथ लेने में अड़ंगा बनी रही। कार्यकाल पूरा होने पर निर्धारित तिथि एक मई को कौशांबी ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाने के लिए एसडीएम सदर लालजी मिश्र पहुंचे। शपथ लेने के बाद के मैकी देवी ने मौजूद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
इसके बाद सदस्यों के साथ क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक कर कोरम पूरा किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार के अलावा मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता सपा नेता शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज और संचालन बुधराम यादव ने किया।