फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BKM demonstrated against citizenship law

नागरिकता कानून के खिलाफ बीकेएम ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKM demonstrated against citizenship law
BKM demonstrated against citizenship law - फोटो : KAUSHAMBI
नागरिकता कानून के खिलाफ बीकेएम ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा (बीकेएम) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय में जुलूस निकाल कर विरोध जताया। कानून के विरोध में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर राजेश चंद्र को दिया। इस दौरान सीओ सदर एसएन पाठक की मौजूदगी में पुलिस बल कलक्ट्रेट में मौजूद रहा।

बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक मनका प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ और 10 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून दोनों सदनों में पास कर दिया है। इसमें धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया। मौलिक अधिकार के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बर कार्रवाई की जा रही है। इसे रोका जाए। जामिया मिलिया कॉलेज दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, नदवा कॉलेज के छात्रों के साथ बदसलूकी की निंदा की गई। जुलूस निकाल रहे संगठन के लोगों को पुलिस ने कलक्ट्रेट से पहले ही रोक लिया। एसडीएम व सीओ ने ज्ञापन लेकर सभी कार्यकर्ताओं को वापस कर दिया। इस मौके पर विक्रम सिंह, दानिश अली, जुगराज सिंह, कैशलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मौर्य, लालचंद्र प्रजापति, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, जयकरन सरोज, सुनील भारती, कुंवर सिंह, गोविंद पाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed