{"_id":"64949eeb42da933ac00b6ac4","slug":"bjp-state-president-former-deputy-cm-dinesh-sharma-and-water-power-minister-will-come-today-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-404-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व जल शक्ति मंत्री आएंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व जल शक्ति मंत्री आएंगे आज
Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को कौशाम्बी आएंगे। सभी दिग्गज मोदी सरकार के नौ साल, बेमिसाल पर नवीन मंडी ओसा में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपाई बृहस्पतिवार की शाम तक तैयारियों में लगे रहे।
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से लोगों को जोड़ने का अभियान चल रहा है। अलग-अलग वर्गों का सम्मेलन कर पार्टी के जिम्मेदार केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान का प्रमुख कार्यक्रम नवीन मंडी ओसा में आयोजित किया जा रहा है।
मोदी सरकार के नौ साल, बेमिसाल पर आयोजित जन सभा को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संबोधित करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व पूर्व डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा भी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:05 बजे वह जिला मुख्यालय ओसा मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान जल शक्ति मंत्री जिले की किसी परियोजना का निरीक्षण भी कर सकते हैं।