फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding youth returning from police recruitment exam dies in accident

Kaushambi News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Mon, 02 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth returning from police recruitment exam dies in accident
मृतक अमन दुबे की फाइल फोटो।
पइंसा कोतवाली के जवई पड़री गांव के समीप नहर पटरी पर शनिवार रात साइकिल सवार को बचाने में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे उसके दो अन्य साथी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

फाजिलपुर गोपालपुर (हिसामबाद) निवासी अमन दुबे (22) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। चाचा सुभाष दुबे ने बताया कि शनिवार को अमन अपने पड़ोसी दोस्त मोनू (16) को लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने चित्रकूट गया था। रात तकरीबन नौ बजे वापस उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर दोनों बस से उतरने के बाद घर जाने के लिए गांव के ही एक अन्य दोस्त अनिल कुमार (24) को फोन कर बाइक से बुला लिया। उदहिन पहुंचने पर अनिल की बाइक खुद अमन चलाने लगा और बाकी दोनों दोस्त पीछे बैठ गए। रास्ते में जवई पड़री गांव के समीप नहर पटरी पर आगे जा रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चला रहा अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि पीछे बैठे दोनों दोस्त मामूली रूप से चोटिल हो गए। नजदीकी निजी क्लीनिक में मरहम पट्टी के बाद डॉक्टर ने दोनों को छुट्टी दे दी। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी अमन को इलाज के लिए मंझनपुर लाया गया। यहां से निजी चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed