फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding old man dies, e-rickshaw mechanic injured in collision with uncontrolled tractor

Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, ई-रिक्शा मिस्त्री घायल

Sun, 05 May 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding old man dies, e-rickshaw mechanic injured in collision with uncontrolled tractor
बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, मिस्त्री घायल
विज्ञापन

--सैनी कोतवाली के कनपुरवा चौराहा के पास शनिवार दोपहर हुआ हादसा, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के कनपुरवा चौराहा के पास बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। साथ रहा बाइक सवार ई-रिक्शा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दर्जिन का पुरवा निवासी सिपाही लाल यादव (60) शनिवार की दोपहर ई-रिक्शा बनवाने के लिए बाइक से मिस्त्री बुलाने कनपुरवा चौराहा गया था। मिस्त्री को लेकर घर वापस लौटते समय कनपुरवा चौराहे के पास ही सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही सिपाही लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ई-रिक्शा मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सड़क हादसे में घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन

------
बाइक सवार सफाईकर्मी घायल
सिराथू। कस्बा निवासी सागर (45) सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह सागर जिला अस्पताल ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में सैनी कोतवाली के करनपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सफाईकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed