फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider lab technician died due to dumper collision

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की मौत

Fri, 18 Aug 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Aug 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider lab technician died due to dumper collision
डंपर की टक्कर से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन

--- महेवाघाट कोतवाली के मवई मोड़ के पास घर से ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा
फोटो नं-07
सावंद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के मवई मोड़ के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को टक्कर मार दी। हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है। महेवाघाट कोतवाली के मनकापुर निवासी चंद्रभान सिंह (55) चित्रकूट जिले के मऊ में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में मवई मोड़ के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से मृतक की पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed