{"_id":"683f419dec7c0d4cf90ca794","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-truck-companion-injured-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-638942-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी
Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। फतेहपुर जनपद के रजपालपुर गांव के समीप सोमवार रात ट्रक की टक्कर से जख्मी युवक की मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। मंझनपुर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
फतेहपुर जनपद के जाम थानांतर्गत अमदरा निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार अपने पड़ोसी दोस्त प्रभुदयाल के साथ बाइक से सोमवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। प्रमोद के पिता रामलाल ने बताया कि शाम को दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में रजपालपुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी प्रमोद व प्रभु दयाल को मंझनपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी। वहीं, जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रमोद ने इलाज के दौरान मंगलवार भोर चार बजे दम तोड़ दिया।