फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider dies due to uncontrolled vehicle collision, wife serious

Kaushambi News: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

Wed, 23 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 23 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to uncontrolled vehicle collision, wife serious
बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली के गुरुकुल स्कूल के समीप हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के गुरुकुल स्कूल के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई व पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

मंझनपुर कोतवाली के सौरई खुर्द निवासी केशनलाल (50) मंगलवार दोपहर पत्नी चंदा देवी की दवा कराने बाइक से फतेहपुर की तरफ जा रहा था। सैनी कोतवाली से कुछ आगे गुरुकुल स्कूल के पास प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस दंपती को इलाज के एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने केशनलाल को मृत घोषित कर दिया। चंदा की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed