{"_id":"65e63610a658803a3b06c969","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-speeding-vehicle-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109180-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 05 Mar 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सैनी में बने आरओबी के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
सदर कोतवाली के कादीपुर निवासी चंद्र भवन (35) रविवार शाम बाइक से फतेहपुर के खखरेरू बारात में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह सैनी स्थित आरओबी के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में चंद्र भवन को चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चंद्र भवन को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज से वाहन की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।