{"_id":"621cdfad3b8dc251f05799e6","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-dumper-mother-in-law-and-brother-in-law-injured-kaushambi-news-ald3279293191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, सास और साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, सास और साला घायल
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठी सास और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी कोतवाली के गौरए निवासी रंपत (35) प्रयागराज में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी साथ में रहती है। दो दिन पहले रंपत अपनी ससुराल चित्रकूट जनपद के मऊ (मंडौर) गया था।
बताया जा रहा है कि रंपत अपनी सास सुनीता व साले जितेंद्र को लेकर बाइक से सोमवार को प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में गौसपुर टिकरी गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक चला रहा रंपत डंपर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुनीता व जितेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सुनीता व जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।