{"_id":"641f4f1a797b0e8e33023997","slug":"bike-rider-couple-injured-after-being-hit-by-dumper-kaushambi-news-c-3-1-87621-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल
Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के लालापुर गांव के पास शनिवार दोपहर बालू लदे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रयागराज के सोरांव कोतवाली इलाके के बरई मंसूराबाद गांव निवासी बबलू प्रजापति की ससुराल पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में है। इन दिनों उसकी पत्नी बबली ससुराल में थी। शनिवार दोपहर वह पत्नी साथ लेकर बाइक से घर जा रहा था। लालापुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बालू लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर में फंस गई और दंपती कुछ दूरी तक घिसट गए। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पीटने के बाद पुलिस के सिपुर्द कर दिया है। संवादसंवाद