फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

Kaushambi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
नेवादा। चरवा कोतवाली के सझिया गांव के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


चरवा कस्बा के सिरसी निवासी 38 वर्षीय लवकुश मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार की दोपहर वह ससुराल दर्जी का पूरा में रह रही पत्नी को बुलाने जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सझिया मोड़ के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ही करीब तीन बजे लवकुश ने दम तोड़ दिया। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed