{"_id":"5755c0b14f1c1b0a1d9c5702","slug":"bhartiya-kisan-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन, पेयजल, बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन, पेयजल, बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पेंशन, पेयजल, बिजली की समस्या को लेकर सोमवार को बैठक की। बैठक में समस्याओं का जल्द निस्तारण किए जाने की मांग संबंधित विभागाध्यक्षों से की। चेतावनी दिया कि समस्याओं की अनदेखी की गई तो संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला पंचायत परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पेंशन, खराब हैंडपंप, बंद नहरें और बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में अपात्रों को पेंशन दिए जाने, बिजली आपूर्ति समय से न मिलने, खराब हैंडपंपों का रिबोर न कराए जाने और नहरों के सूखी होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
अंत में कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद किया कि जनहित की समस्याओं को यदि समय रहते विभागाध्यक्षों ने निस्तारित नहीं किया तो उनके कार्यालय का घेराव करते हुए भाकियू कार्यकर्ता आमरण अनशन तक करने से नहीं चूकेंगे। बैठक में विजय तिवारी, सुशील केशरवानी, रणबीर सिंह, सिद्धशरण गुप्ता, देवनाथ, भइयालाल, रामराज, धर्मराज, रमाकांत समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।