फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BDO's transfer order came on the day of retirement

Kaushambi News: सेवानिवृत्ति के दिन बीडीओ का आया तबादले का आदेश

Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
BDO's transfer order came on the day of retirement
खंड विकास अधिकारी नेवादा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं रविवार को ही ग्राम्य विकास विभाग की ई-ऑफिस साइट पर उनके जनपद गोरखपुर स्थानांतरण का आदेश जारी होने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। स्थानांतरण आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में बीडीओ नेवादा संजय गुप्ता का भी जनपद गोरखपुर स्थानांतरण अंकित है। सूची में उपायुक्त श्रम रोजगार मनोज कुमार वर्मा का कौशाम्बी से बिजनौर, उपायुक्त स्वरोजगार सुखराज का संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय प्रयागराज और बीडीओ भावेश शुक्ला का सुल्तानपुर स्थानांतरण दर्शाया गया है।
विज्ञापन

वायरल आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी गया प्रसाद के डिजिटल हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। सेवानिवृत्ति के दिन स्थानांतरण आदेश जारी होने से लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि सेवानिवृत्ति के दिन स्थानांतरण आदेश जारी होने की क्या आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आदेश किसी तकनीकी त्रुटि के कारण जारी हुआ या फिर किसी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत। मामले में विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। जबकि प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि वास्तविक स्थिति विभागीय स्तर पर जांच और स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed