फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bank deducted Rs 68,400 from account in the name of minimum balance, customer complains

Kaushambi News: न्यूनतम बैलेंस के नाम पर बैंक ने खाते से काटे 68,400 रुपये, ग्राहक ने की शिकायत

Mon, 27 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 27 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bank deducted Rs 68,400 from account in the name of minimum balance, customer complains
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिरौली शाखा पर एक ग्राहक ने 68,400 हजार काटने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इस कटौती की उसे जानकारी भी नहीं दी गई। उसने बैंक प्रबंधक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के पूरे अयोध्या गांव निवासी ज्ञानमणि सिंह का कहना है कि एसबीआई ने उसके खाते से न्यूनतम बैलेंस नहीं बनाए रखने के नाम पर 68 हजार 400 रुपये काट लिए। दावा है कि खाते में पहले से न्यूनतम राशि जमा थी। ज्ञानमणि सिंह ने बताया कि उसने अप्रैल 2023 में रिद्धी-सिद्धी इंटरप्राइजेज के नाम से खाता खुलवाया था। खाते में उसने पांच हजार रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने बताया था कि खाते में हमेशा न्यूनतम पांच हजार रुपये का बैलेंस रखना अनिवार्य होगा। ज्ञानमणि के अनुसार, संस्था का काम शुरू में धीमा रहा, इसलिए खाते में कोई लेन-देन नहीं हुआ। कुछ समय बाद जब व्यवसाय सुचारू रूप से शुरू हुआ तो बीते सात अक्तूबर को उसने खाते में 1 लाख 50 हजार 897 रुपये जमा किए लेकिन बैंक ने इससे पहले ही 68 हजार 400 रुपये की कटौती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि बैंक की ओर से इस कटौती की कोई पूर्व सूचना या संदेश नहीं मिला। न ही एसएमएस या ईमेल के जरिए किसी प्रकार का अलर्ट भेजा गया। जब वह शाखा पहुंचे तो वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ग्राहक ने शनिवार को शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत दी है। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राशि वापस नहीं की गई तो वह मामला उच्च अधिकारियों और बैंकिंग लोकपाल के समक्ष उठाएंगे। इस संबंध में स्थानीय व्यापारियों ने भी बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सूचना खाते से इतनी बड़ी रकम काटना नियम विरुद्ध है।
खाते को मैंटेन न रखने के चलते 68,400 रुपये काटे गए हैं। शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। - शाखा प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed