फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BAMS students left with a pledge to deal with the challenges

Kaushambi News: चुनौतियों से निपटने का संकल्प लेकर विदा हुए बीएएमएस के छात्र

Sun, 05 Mar 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
BAMS students left with a pledge to deal with the challenges
चुनौतियों से निपटने का संकल्प लेकर विदा हुए बीएएमएस के छात्र
विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित हुआ विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। रसूलाबाद कोइलहा स्थित चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान में शनिवार को बीएएमएस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लेकर एक दूसरे को विदाई दी।
संस्थान के संस्थापक चंद्रशेखर सिंह ने कॉलेज से बीएएमएस की डिग्री ले चुके छात्र-छात्राओ को बताया कि यह संस्थान का प्रथम पास आउट बैच है। उन्होंने सभी पास आउट हुए विद्यार्थियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने बच्चों के समक्ष आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंच कर संस्थान का नाम रोशन करने का आशीष दिया
विज्ञापन

वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षकों, चिकित्सालय स्टाफ तथा लैब स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। जूनियर के द्वारा दिए गए प्यार एवं सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। यही नहीं भविष्य में कम से कम साल में एक बार मिलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम डॉ. दीपक सिंह एवं डॉ. संतोष कुमार मौर्य के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, डॉ. जीबी केशरी, डॉ. टीएस शुक्ला, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. प्रभात कुमार तिवारी, डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed