फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bal devas

चाचा नेहरू की याद में चहके बच्चे, लगाया मेला

Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
bal devas
other
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में बाल मेले लगे। गोष्ठी के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और उनकी राजनैतिक कुशलता की जानकारी देते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की सीख दी। उधर कांग्रेसियों ने भी कार्यक्रम का आयोजन करके पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
विज्ञापन


देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 127 वीं जयंती की सोमवार को जिलेभर में धूम दिखी। जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी, हलधर एकेडमी अजुहा, बीएस इंटर कालेज सयारा, एनडी स्कूल भरवारी, किड्जी स्कूल भरवारी, कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी, डॉ रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल करारी, अजीज शेख बदरूद्दीन उमा स्कूल समदा, धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार, पूर्व माध्यमिक स्कूल करारी, वारसी इंटर कालेज काजीपुर, जनता इंटर कालेज पहाड़पुर, कृषक इंटर कालेज हिनौता, जेपीपी इंटर कालेज मंझनपुर, एसबी मेमोरियल स्कूल पाता आदि स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम करने के साथ ही छात्रों ने बाल मेला लगाया।
विज्ञापन


जिसका छात्रों ने जमकर लुत्फ भी उठाया। बच्चों ने दुकानें लगाकर बिक्री करके खूब मस्ती की। वहीं स्कूलों में पंडित नेहरू के विषय में क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। वहीं मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी पंडित नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उनके व्यक्त्वि पर चर्चा करते हुए पार्टी नेताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए अपनी पुष्पांजलि दी। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. मुमताज सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई। पंडित नेहरू को याद कर उन्हें पुष्प चढ़ाया। इस मौके पर कौशलेश द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह पटेल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed