फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Baba Saheb's birth anniversary celebrated with great pomp

Kaushambi News: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary celebrated with great pomp
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोभायात्राएं निकालीं। गोष्ठियां आयोजित कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही उनके विचारों पर चलने की शपथ ली गई।
विज्ञापन


चायल विधानसभा क्षेत्र के लालापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेता राकेश सिंह पटेल उर्फ भोला सिंह ने सांसद पुष्पेंद्र सरोज का स्वागत किया। वहीं मूरतगंज के कशिया में सपा नेता आस्था सिंह ने कार्यक्रम किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में भी कार्यक्रम के साथ ही बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन


सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सपा नेता व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत कई नेताओं ने प्रतिभाग कर बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। समर्थ किसान पार्टी ने सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग में अजय सोनी के नेतृत्व में बाबा साहब को नमन किया। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में मंझनपुर से समदा चौराहे तक यात्रा निकालकर बाबा साहब की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में भी इमरान हैदर रिजवी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसी प्रकार करारी, सरायअकिल, अजुहा, दारानगर कड़ा धाम व भरवारी सहित कई कस्बों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली यात्राओं में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। जय भीम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। सिराथू कस्बे के साथ ही यहां की विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में प्रसूताओं को फल वितरित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जयंती को लेकर उत्साह देखने को मिला।


पिंडरा, म्योहर, गिरिया खालसा व अन्य गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां बच्चों को कॉपी-पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। टेढ़ीमोड़ में केक काटकर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रम सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed