{"_id":"61fd338157edfb43d343fb19","slug":"ayush-defense-kit-will-increase-immunity-of-polling-personnel-kaushambi-news-ald3263342122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाएगी आयुष रक्षा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाएगी आयुष रक्षा किट
विज्ञापन
ओसा स्थित एमवी कानवेंट स्कूल में आयुष रक्षा किट के साथ मतदान कार्मिक
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना काल में हो रहे चुनाव में मतदान कर्मियों को आयुष रक्षा किट दी जाएगी। जो मतदान कर्मियों की इम्युनिटी को बढ़ाएगी। इस किट में आयुष काढ़े के साथ च्यवनप्राश, अणु तेल, संशमनी वटी मिलेगी। जिले में यह किट आठ हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों, हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों को देने का लक्ष्य रखा गया है।
दूसरी लहर में हुए पंचायत चुनाव में संक्रमण से कई मतदान कर्मियों की जान चली गई थी। बड़ी संख्या में मतदान कर्मी संक्रमित भी हुए थे। इससे सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदानकर्मियों को आयुष रक्षा किट देने का निर्णय लिया गया है। एक किट की कीमत करीब एक हजार रुपये बताई जा रही है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों, हेल्थ वर्करों को आयुष विभाग की ओर से आयुष रक्षा इम्युनिटी किट दी जाएगी। जिले में आठ हजार कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट देने का लक्ष्य है। जिसमें 1836 किट उपलब्ध है, बाकी किट के लिए मांग की गई है।
विज्ञापन
300 मतदानकर्मियों को वितरित की गई किट
ओसा स्थित एमवी कान्वेंट स्कूल में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को आयुष रक्षा किट वितरित की गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि 300 मतदानकर्मियों को किट मुहैया कराई गई है। आयुष विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने किट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. संजय चौधरी, डॉ.फरीदउद्दीन, डॉ.ज्ञानेश्वर सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. भूपेंद्रभणि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट लालबहादुर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद