फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Audio of the inspector threatening to shoot the headman goes viral

Kaushambi News: प्रधान को गोली मारने की धमकी देने वाले दरोगा का ऑडियो वायरल

Thu, 18 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Audio of the inspector threatening to shoot the headman goes viral
संदीपनघाट कोतवाली के गौसपुर के युवक का वारंट लेकर अदालत में हाजिर नहीं करने पर हल्का दरोगा का ग्राम प्रधान को गाली देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में दरोगा प्रधान की राजनीति खत्म करने और गोली मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

गौसपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान सुल्तान पासी ने बताया कि एक दशक पहले किसी मामले में उनके भतीजे का अदालत में वाद लंबित है। अदालत में हाजिर नहीं होने पर उनका वारंट कटा हुआ है। मंगलवार को हल्का दरोगा ने भतीजे को अदालत में हाजिर करने के लिए प्रधान को फोन किया था।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में दरोगा गालीगलौज कर प्रधान को गोली मारने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपी दरोगा के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed