फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attendants changed statements, clean chit to staff nurses on charges of illegal extortion

Kaushambi News: तीमारदारों ने बदले बयान, अवैध वसूली के आरोप से स्टॉफ नर्सों को क्लीन चिट

Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Attendants changed statements, clean chit to staff nurses on charges of illegal extortion
मरीजों से अवैध वसूली के आरोप में फंसी दो स्टाफ नर्सों को क्लीन चिट मिल गई है। जांच के दौरान तीमारदार धन उगाही के आरोप से मुकर गए। जांच अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

बीते 17 अगस्त को सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों ने बातचीत भी की थी। तब मौके पर एक प्रसूता शिखा शुक्ला के परिजनों ने सीएमओ से एक स्टॉफ नर्स द्वारा 500 रुपये वसूलने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसी दिन सीएमओ चायल सीएचसी भी पहुंचे थे। यहां पर भी प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली का एक मामला सीएमओ के सामने आया था। इसमें स्टॉफ नर्स रागिनी पर आरोप लगे थे। सीएमओ ने बताया कि इन दोनों मामलों की जांच संबंधित सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने जांच के दौरान आरोप लगाने वाले तीमारदारों से बातचीत की और बयान दर्ज किए थे। जिसमें दोनों तीमारदारों ने अवैध वसूली के आरोपों को गलत बताया था। कहा कि अपनी मर्जी और खुशी से मिठाई मंगाने के लिए रुपये दिए थे। सीएमओ ने बताया कि दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट मिली है। तीमारदारों के आरोपों से मुकर जाने की वजह से अब मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed