फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to burn mother-son alive for dowry

दहेज के लिए मां-बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn mother-son alive for dowry
दहेज के लिए मां-बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

चित्रकूट में ब्याही थी दोआबा की बेटी, एसपी के नहीं मिलने पर शिकायती पत्र लेकर बैरंग लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चित्रकूट में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता रविवार को एसपी कौशाम्बी के पास लेकर आई थी। इनके नहीं मिलने पर बैरंग लौट गई।

मंझनपुर कस्बे के तानिया पुत्री नबी हसन ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले चित्रकूट जिले के राजापुर में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर मासूम बेटे अख्तर संग जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जान बचा ली। खबर पाकर पहुंचे मायके वाले पीड़ित महिला को लेकर मंझनपुर चले आए। रविवार को वह एसपी कौशाम्बी के पास शिकायत लेकर गई थी। किन्हीं कारणों से एसपी नहीं मिले। लिहाजा बैरंग लौट गई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed