{"_id":"69b84eec0a40da5cc4049b44","slug":"aswa-manauri-turn-accident-the-second-bike-rider-vinod-died-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-kmb1020-138127-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"असवा मनौरी मोड़ हादसा : दूसरे बाइक सवार विनोद की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असवा मनौरी मोड़ हादसा : दूसरे बाइक सवार विनोद की इलाज के दौरान मौत
Tue, 17 Mar 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार गुप्ता की फाइल फोटो
असवा मनौरी मोड़ पर रविवार शाम सड़क दुर्घटना में देर रात एक और घायल ने दम तोड़ दिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान चरवा निवासी विनोद कुमार गुप्ता(25) की मौत हो गई।
हादसे में पहले ही परसरा निवासी अजय कुमार की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि अजय की बहन निशा और विनोद के चचेरे भाई आदर्श गुप्ता का इलाज जारी है।
चरवा निवासी शिवबाबू गुप्ता लखनऊ में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा 25 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता घर पर रहकर परिवार का सहारा था। वह चरवा चौराहे पर गन्ने का रस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। विनोद के परिवार में पत्नी के अलावा एक छोटा बेटा और एक बेटी है।
विनोद के मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।