फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   As part of Good Governance Week, the District Magistrate held a public meeting in Pannoi village, listening to the problems of the villagers

Kaushambi News: सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम पन्नोई में जिलाधिकारी की चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Thu, 25 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
As part of Good Governance Week, the District Magistrate held a public meeting in Pannoi village, listening to the problems of the villagers
सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम पन्नोई में चौपाल में उप​स्थित डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व अन्य अ​धिकार
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर एवं गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पन्नोई में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चौपाल में मौजूद लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन वितरण, कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र व्यक्ति अब तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पाठ्य पुस्तकों के वितरण और शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं और शिक्षण कार्य संतोषजनक है। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में 19 पैरामीटर के तहत कराए गए कार्यों, शिक्षा की गुणवत्ता और निपुण तालिका का सत्यापन भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने नजदीकी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। इस पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की बात कही। पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए कि गांव में पशुओं के टीकाकरण के लिए कैंप आयोजित किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने, बच्चों को शिक्षण सामग्री देने के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में ग्राम के 68 लोग पात्र पाए गए हैं जिन्हें शीघ्र लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed