{"_id":"6a14a39957451fda3d07f38b","slug":"army-jawans-car-falls-into-ditch-while-he-was-on-his-way-to-take-exam-injures-him-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-142039-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परीक्षा दिलाने जा रहे सेना के जवान की कार खाई में गिरी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परीक्षा दिलाने जा रहे सेना के जवान की कार खाई में गिरी, घायल
Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार हादसे में घायल ज्योति। संवाद
- फोटो : संवाद
बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे सेना के जवान की कार सोमवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन मौके पर मौजूद यूपी-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता से दोनों की जान बच गई।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमतपुर निवासी सुमन कुमार पुत्र बुल्ला सिंह भारतीय सेना में जवान हैं। उनकी छोटी बहन ज्योति बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। सोमवार को ज्योति की परीक्षा होने के कारण सुमन अपनी कार से उसे परीक्षा दिलाने कड़ाधाम थाना क्षेत्र के चूहापीरन स्थित विद्यालय ले जा रहे थे।
रास्ते में भानीपुर नउवा मदरसा के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल के पास मौजूद यूपी-112 पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल शैलेश साहू और चालक विजय मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों ने साहस दिखाते हुए कार का दरवाजा खोलकर घायल भाई-बहन को बाहर निकाला और सीएचसी कड़ा पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

कार हादसे में घायल ज्योति। संवाद- फोटो : संवाद