फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aparajita programme organised

अधिकारों के लिए डटकर लड़ेंगे, नहीं डरेंगे

Tue, 03 Sep 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
aparajita programme organised
aparajita programme organised - फोटो : KAUSHAMBI
अधिकारों के लिए डटकर लड़ेंगे, नहीं डरेंगे
विज्ञापन

- अपराजिता के तहत मंझनपुर स्थित जेपी इंटर कॉलेज में नारी शक्तिकरण के मुद्दे पर हुई निबंध प्रतियोगिता
फोटो नं-01
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को मंझनपुर कस्बा स्थित जनार्दन प्रसाद इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारी शक्तिकरण के मुद्दे पर हुई इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी ने अधिकारों के लिए डटकर लड़ने की शपथ भी ली।

प्रतियोगिता में छात्रा आकांक्षा सिंह, रेनू मौर्य, खुशबू चौरसिया, अंशू, शिफा खान, रिया मिश्रा, आकृति सरोज, अंजली पाल, रितू पाल, साक्षी गुप्ता, रीना चौधरी, रागिनी, नूर बानो, श्वेता केसरवानी, दिव्या मिश्रा आदि शामिल हुईं। नारी शक्तिकरण के मुद्दे पर इन्होंने एक से बढ़कर एक निबंध लिखा। किसी ने बेटियों की सुरक्षा के लिए और कड़े कानूनों की जरुरत बताई तो किसी ने लड़कियों को जागरुक करने पर फोकस किया। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य साधूराम पाठक ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम नारियों की दशा बदलने में कारगर साबित होगी। उन्होंने सभी छात्राओं को डरने नहीं अधिकारों के लिए लड़ने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुम्ताज अली, अखिलेश मौर्य, अशोक कुमार, शैलेश मिश्रा, जरीना सिद्दीकी, रेनू, समा, योगेन्द्र शुक्ला, समीम अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed