फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Another fake candidate caught in ITBP camp, sent to jail

आईटीबीपी कैंप में पकड़ा गया एक और फर्जी अभ्यर्थी, भेजा गया जेल

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Another fake candidate caught in ITBP camp, sent to jail
पिपरी कोतवाली के रहीमाबाद स्थित आईटीबीपी कैंप में चल रही जीडी सिपाही की परीक्षा में बृहस्पतिवार को एक और जाली अभ्यर्थी पकड़ में आया है। इसी के साथ कैंप में फर्जी तरीके से भर्ती में शामिल होने वालों की संख्या छह हो गई है। बुधवार को भी पांच लोग पकड़े गए थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ की 34वीं वाहिनी के द्वितीय कमान जीडी के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार जोशी ने बताया कि आईटीबीपी 18वीं बटालियन कैंप में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जिले के फूलपुर क्षेत्र के ग्राम कसेरुआ चकोलिया दीवानगंज निवासी देवेंद्र कुमार अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए आया था। सत्यापन अधिकारी राजेश कुमार जोशी को बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान युवक पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ और जांच करने पर पता चला कि कंप्यूटर बेसिक ऑनलाइन परीक्षा में उसके स्थान पर कोई दूसरा युवक बैठा था। अब भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी है, इसलिए वास्तविक आवेदनकर्ता शामिल होने के लिए आया है। अधिकारियों ने युवक को हिरासत में लेकर पिपरी पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए। पिपरी इंस्पेक्टर ने बताया कि आईटीबीपी के कामांडेंट ओबी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed