फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anita appointed BJP district president

अनीता बनाई गईं भाजपा जिला अध्यक्ष

Tue, 24 Dec 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anita appointed BJP district president
Anita appointed BJP district president - फोटो : KAUSHAMBI
अनीता बनाई गईं भाजपा जिला अध्यक्ष
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष को बधाई देने लिए सिराथू स्थित आवास पर जुटे कार्यकर्ता
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता डेढ़ दशक से भाजपा में हैं सक्रिय
मंझनपुर। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने आखिरकार कौशाम्बी जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर ही दिया। पार्टी ने सिराथू कस्बे की अनीता त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। इसकी जानकारी होते ही सोमवार को समर्थक गदगद हो गए। दिन भर सिराथू स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

जिला अध्यक्ष को लेकर तकरीबन दो महीने से जिले का सियासी पारा चढ़ा था। 21 नवंबर को हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, महामंत्री आद्या प्रसाद पांडेय, संजय जायसवाल, श्यामसुंदर केसरवानी, अनीता त्रिपाठी, प्रतिभा कुशवाहा समेत तकरीबन दो दर्जन वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए थे। आवंदकों की भीड़ देख चुनाव अधिकारी सारा डाटा एकत्रकर वापस राजधानी चले गए थे। मसला डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृह जनपद का होने की वजह से फैसले को लेकर मंथन चल रहा था। नवंबर के अंत में प्रदेश के 59 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी होने के बाद दावेदारों के साथ ही समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई थी। सभी दावेदार पार्टी में अपने आकाओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी। इसके बावजूद पार्टी की ओर से जारी 13 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची से भी कौशाम्बी का नाम गायब रहा। सूत्रों का कहना था कि कौशाम्बी को लेकर रस्साकसी अधिक होने के कारण पार्टी ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए सोमवार को पार्टी हाईकमान ने दिग्गजों को दरकिनार कर महिला नेता अनीता त्रिपाठी को कौशाम्बी जिले की कमान सौंप दी। सिराथू कस्बे की अनीता त्रिपाठी तकरीबन डेढ़ दशक से पार्टी में सक्रिय हैं। वह मौजूदा समय में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय (काशी प्रांत) अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह पार्टी की जिला उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अनीता की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed