फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Animal cruelty accused sentenced to fine

Kaushambi News: पशु क्रूरता के आरोपी को अर्थदंड की सजा

Wed, 08 May 2024 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 May 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Animal cruelty accused sentenced to fine
पशु क्रूरता के आरोपी को अर्थदंड की सजा
विज्ञापन

-- 35 वर्ष बाद भी कोखराज पुलिस कोर्ट में नहीं पेश कर सकी साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल ने पशु क्रूरता के एक आरोपी को जुर्म कुबूल करने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं अदा करने पर कोर्ट ने 20 दिन की सजा भुगतने का आदेश दिया है।

कोखराज थाना पुलिस ने वर्ष 1989 में करारी कोतवाली के चक हिंगुई निवासी निहाल अहमद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 35 वर्ष बीतने के बाद भी कोखराज पुलिस आरोपी के खिलाफ गवाही कराने में असफल रही है। इससे आजिज आकर आरोपी ने मंगलवार को सीजेएम दीपक कुमार जायसवाल की अदालत में अपना जुर्म कुबूल कर सजा सुनाने की अपील की। इस पर कोर्ट ने फैसला सुना दिया। मंगलवार की शाम आरोपी ने आदेशित धनराशि कोर्ट में जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed