{"_id":"66d3946f80fd43349f0f4115","slug":"angered-by-eo-contract-workers-locked-the-office-complainants-returned-empty-handed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-115702-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ईओ से नाराज संविदा कर्मियों ने कार्यालय में जड़ा ताला, बैरंग लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ईओ से नाराज संविदा कर्मियों ने कार्यालय में जड़ा ताला, बैरंग लौटे फरियादी
Sun, 01 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में गेट बंद करने के बाद प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में तैनात संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाराज कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ईओ के साथ ही अध्यक्ष कक्ष व अन्य कमरों में ताला लगा दिया। मुख्य द्वार बंद कर खड़े कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसी भी शख्स को आने-जाने से रोक दिया। कर्मचारियों के इस विरोध की वजह से तमाम फरियादी मुख्य द्वार से ही लौट गए।
नगर पालिका परिषद में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वार्ड प्रभारी, टैक्स कलेक्टर, हैंडपंप के कारीगर समेत अन्य कर्मचारी रखे गए हैं। रोज की तरह यह कर्मचारी सुबह-सुबह दफ्तर पहुंच गए।
नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, ईओ प्रतिभा सिंह, राजस्व विभाग और कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष में ताला जड़ दिया। अवर अभियंता ओंकार पटेल अपने कक्ष में बैठे थे। इसलिए वे वहां ताला नहीं बंद कर सके। परिसर के बाहर लगे मुख्य गेट को भी बंद कर दिया। फिर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान इरशाद अहमद, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, मयंक, सूर्य प्रकाश, जावेद, आजाद, दीपक पांडेय, साजन, राजेश, आजमी, अर्जुन, दिनेश, पंकज आदि संविदा कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विभागीय काम के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
-- -- -- -- --
14-14 घंटे लिया जा रहा काम, वेतन में भी कटौती
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 14-14 घंटे काम लिया जा रहा है। कभी सुबह आठ बजे तो कभी छह बजे बुला लिया जाता है। फिर रात में आठ बजे तक छुट्टी नहीं मिलती। कई कर्मचारी तो इस शोषण के चलते बीमार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। बीमारी में भी कर्मचारियों के साथ रियायत नहीं बरतती जाती। हर महीने चार-पांच दिन का वेतन काट लिया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि अध्यक्ष से शिकायत की गई। फिर भी नतीजा शून्य रहा।
-- -- -- -- --
बड़े-बड़ों की लड़ाई में कूदे निचले स्तर के कर्मचारी
पालिका में इस वक्त कुछ भी ठीकठाक नहीं चल रहा है। अध्यक्ष और ईओ के बीच सामंजस्य का अभाव शुरू से है। कहीं न कहीं इसका असर विकास पर पड़ा। दो धड़ों में बंटे सभासदों में एक ग्रुप ईओ की शिकायत लेकर डीएम से मिला तो दूसरा अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा था। अब बड़े-बड़ों के बीच चल रही खींच तान में निचले स्तर के कर्मचारी भी कूद पड़े हैं।
वर्जन
शासन के निर्देशानुसार ही सभी कर्मचारियों से विभागीय काम लिया जा रहा है। पालिका के किसी कर्मचारी से व्यक्तिगत काम नहीं कराया जा रहा है। अगर, किसी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो उसे बताना चाहिए, लेकिन किसी ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी। कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह से सुनियोजित था। प्रतिभा सिंह,ईओ, नगर पालिका परिषद, मंझनपुर