फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An old woman died under suspicious circumstances, rumours of eating poisonous curry, many fell ill

Kaushambi News: संदिग्ध हालत में वृद्धा की मौत,जहरीली कढ़ी खाने की चर्चा, कई बीमार

Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
An old woman died under suspicious circumstances, rumours of eating poisonous curry, many fell ill
--- पड़ोसियों ने कहा- बंदर ने छत से पन्नी में भरा कीटनाशक कढ़ी में डाला, घर के लोगों ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

- -पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जानकारी से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट थाने के लौंगावां गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में एक वृद्धा की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि मौत की वजह जहरीली कढ़ी बनी। जिसे खाने से घर के तीन अन्य लोग भी बीमार हो गए। इन सभी का घर के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से उपचार कराया। घर वालों ने घटना के बारे में चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस को जानकारी दिए बिना मंगलवार की शाम वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस और सीएमओ ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
लौंगवां निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्धा कमला देवी सोमवार की सुबह 10 बजे घर के आंगन में खाना पका रहीं थीं। पड़ोसियों के मुताबिक खाना पकाने के दौरान के दौरान कमला देवी की छत के ऊपर कहीं से एक बंदर आ गया। उसने एक पॉलीथिन पकड़ी थी। आशंका जताई कि पॉलीथिन में खेत में डालने वाला कीटनाशक था। बंदर की उछल-कूद में वह कीटनाशक कढ़ी में गिर गया। खाना बना रहीं कमला देवी को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

खाना तैयार हुआ तो कमला देवी ने खुद के साथ ही बेटे रमेश कुमार उर्फ चेला, बहू माया देवी, छोटा बेटे संतोष कुमार को कढ़ी और अन्य सामग्री खाने के लिए परोस दी। कढ़ी के साथ भोजन करते ही सभी की हालत खराब होने लगी। जानकारी आसपास के लोगों और पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने सभी को उपचार के लिए पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने का प्रबंध शुरू कर दिया। इस तैयारी के बीच कमला देवी की मौत हो गई। अन्य लोगों को अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के मुताबिक बहू माया को छोड़कर अन्य की हालत बेहतर है। अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार की शाम तक पुलिस को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। यहां तक की निजी अस्पताल संचालक ने सीएमओ कार्यालय तक को इसकी जानकारी नहीं दी।

-जहरीली कढ़ी खाने से वृद्धा की मौत और कई लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी पुलिस को नहीं है। यदि किसी ने जानकारी दी या तहरीर मिलती है तो जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed