{"_id":"6907b6cbfb36a981ad02de12","slug":"an-old-man-hanged-himself-to-death-in-the-temple-premises-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132004-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंदिर परिसर में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंदिर परिसर में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पांडेयमऊ में वृद्ध की मौत के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड-12 कृष्णा नगर के पांडेयमऊ स्थित एक मंदिर में रविवार सुबह 85 वर्षीय वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में फॉरेंसिंक टीम के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड-12 कृष्णा नगर स्थित चक माहपुर पांडेयमऊ के मंदिर में अर्जुन विश्वकर्मा (85) का शव फंदे से लटका मिला। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो शव देखकर सन्न रह गए। मृतक के भतीजे शिव पूजन विश्वकर्मा ने बताया कि उनके चाचा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अविवाहित थे और बीते कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के भतीजे ने तहरीर दी है। उन्होंने इसे आत्महत्या बताया है। घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।