फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An innocent child died after being hit by a school van that was coming to pick up his elder sister.

Kaushambi News: बड़ी बहन को लेने आई स्कूली वैन की टक्कर से मासूम की माैत

Thu, 15 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after being hit by a school van that was coming to pick up his elder sister.
सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व समर्थकों को समझाते सीओ अरुण कुमार शुक्ला। संवाद
महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई गांव में बुधवार सुबह स्कूली वैन की टक्कर से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वैन उसकी बड़ी बहन को स्कूल के लिए लेने आई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटा और शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन


दलेलागंज मवई गांव निवासी बालचंद्र निषाद ट्रक चालक हैं। परिवार में पत्नी खुशबू देवी, बेटी शुभि (6) और दो वर्षीय बेटा अभि था। सुबह करीब आठ बजे शुभि स्कूल जाने के लिए तैयार हुई। वैन की आवाज सुनते ही वह बैग लेकर सड़क की ओर दौड़ पड़ी। उसके पीछे छोटा भाई अभि भी घर से निकल आया। शुभि वैन में बैठ गई थी, लेकिन इसी दौरान गाड़ी के पास पहुंचा मासूम इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही मां खुशबू बदहवास होकर मौके पर पहुंचीं और बच्चे को सीने से लगाकर चीखने-चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चालक को वैन से उतारकर पीट दिया। मारपीट में चालक का जबड़ा टूटने की बात सामने आई है। बाद में कुछ लोगों ने उसे भीड़ से बचाया। पुलिस चालक को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट


पांच घंटे सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब नौ बजे शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ मंझनपुर अरुण कुमार शुक्ला, मंझनपुर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह, महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार शंकरम और पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारी परिजनों को मनाते रहे, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। कई दौर की बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयार हुए। दोपहर दो बजे सड़क से हटे। इस दौरान करीब पांच घंटे यातायात प्रभावित रहा।

वर्जन
पीड़ित पिता की तहरीर पर घायल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल वाहन को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- अरुण कुमार शुक्ला, सीओ

सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व समर्थकों को समझाते सीओ अरुण कुमार शुक्ला। संवाद

सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व समर्थकों को समझाते सीओ अरुण कुमार शुक्ला। संवाद

सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व समर्थकों को समझाते सीओ अरुण कुमार शुक्ला। संवाद

सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व समर्थकों को समझाते सीओ अरुण कुमार शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed