{"_id":"69c18ab2ee95f2279c0d0874","slug":"allegations-of-corruption-in-charwa-nagar-panchayat-investigation-to-be-conducted-by-duda-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-138537-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चरवा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, डूडा से जांच कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चरवा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, डूडा से जांच कराने
Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान में शिकायत करते भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ता, संवाद
तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बताया कि नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को आवास आवंटित किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने डूडा विभाग से जांच कराने की मांग की है। महमूदपुर मनौरी गांव निवासी आशीष व अरविंद ने बताया कि पड़ोस का एक दबंग उनकी भूमिधरी पर बने मकान की दीवार गिराकर जबरन कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
एसडीएम अरुण कुमार ने थानाध्यक्ष पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कुल 14 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।