फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegation of murder of newly married woman due to non-fulfillment of dowry demand

Kaushambi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Sun, 26 May 2024 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 May 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of murder of newly married woman due to non-fulfillment of dowry demand
मृतक श्रेयांशी की फाइल फोटो।
दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

- पइंसा कोतवाली के रमसहाईपुर गांव में शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला था शव
- विवाहिता के मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
फोटो नं-08
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। दहेज की मांग पूरी न होने पर मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को नवविवाहिता शव पर ससुराल में मिला था। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बांदा जिले के कमासिन कोतवाली अंतर्गत पछौंहा गांव की सरोज देवी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को उसने अपनी बेटी श्रेयांशी (21) की शादी रमसहाईपुर गांव निवासी द्वारिका के साथ की थी। शादी में छह लाख रुपये नकद, तीन तोला सोने के आभूषण के अलावा गृहस्थी का सारा समान दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बुलेट व नकदी की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। अक्सर ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट भी करते थे। यह बात श्रेयांशी ने उनसे फोन पर कई बार बताई थी। शनिवार को फोन करके बताया गया कि श्रेयांशी ने खुदकुशी कर ली है। वह लोग पहुंचे तो शव घर में रखा था। सरोज देवी की तहरीर पर पइंसा कोतवाली पुलिस ने पति द्वारिका प्रसाद, ससुर नरेंद्र कुमार, सास विमला व ननद वंदना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed