फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegation of executing a sale deed for 15 bighas in a deal for 1.5 bighas of land.

Kaushambi News: डेढ़ बीघा जमीन के सौदे में 15 बीघा का बैनामा कराने का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Allegation of executing a sale deed for 15 bighas in a deal for 1.5 bighas of land.
:: दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में दो पर एफआईआर
विज्ञापन

:: सिराथू तहसील के शहजादपुर उपरहार गांव का मामला, घटना के 18 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू तहसील में डेढ़ बीघा जमीन के सौदे में दस्तावेज बदलकर करीब 15 बीघा जमीन का बैनामा कराने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उप निबंधक की शिकायत पर पुलिस ने प्रयागराज निवासी अनूप कुमार और कौशाम्बी के दारानगर निवासी मनीष कुमार कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई घटना के 18 दिन बाद हुई।

उपनिबंधक संतोष मौर्या सिराथू की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के अनुसार, राजस्व ग्राम शहजादपुर उपरहार स्थित आराजी संख्या 719 के 0.2529 हेक्टेयर हिस्से के बैनामे के लिए दस्तावेज प्रस्तुत किया गया था। नियमानुसार परीक्षण और विक्रेता का बयान लेने के बाद दस्तावेज पंजीकरण के लिए कंप्यूटर कक्ष में भेजा जाना था। आरोप है कि इसी दौरान क्रेताओं ने मूल दस्तावेज की जगह दूसरा विलेख लगा दिया। बदले गए दस्तावेज में राजस्व ग्राम कमासिन के 13 गाटा संख्या की कुल 3.5500 हेक्टेयर जमीन का उल्लेख था। यह विलेख 23 सितंबर 2026 को पंजीकृत हो गया। हस्ताक्षर के लिए दस्तावेज प्रस्तुत होने पर उप निबंधक को हेरफेर की जानकारी हुई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। दोनों पक्षों की सहमति से बाद में शुद्धि विलेख भी पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन


वर्जन::
तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान बैनामे से संबंधित दस्तावेजों और पंजीकरण प्रक्रिया की पड़ताल की जाएगी। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- सत्य नारायण, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed