फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Alert regarding return of Corona, suspected patients will be investigated

Kaushambi News: कोरोना की वापसी को लेकर अलर्ट, संदिग्ध मरीजों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding return of Corona, suspected patients will be investigated
कोरोना की वापसी को लेकर अलर्ट, संदिग्ध मरीजों की होगी जांच
विज्ञापन

-- स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल संग सभी स्वास्थ्य केंद्रों को दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना की वापसी के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों तक महामारी के संदिग्ध मरीजों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कई राज्यों में कोरोना फिर से अपने पैर पसारने लगा है। पूर्व में महामारी के दौरान जिले में भी करीब पांच हजार लोग इसकी चपेट में आए थे। इनमें से करीब 580 केस तो सिर्फ वर्ष 2022 में सामने आए थे। फिलहाल इस साल कोई नया मरीज जिले में नहीं मिला है। दोबारा यह बीमारी यहां न फैलने पाए, इसके लिए अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। शासन के आदेश पर सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार की ओर अलर्ट जारी किया गया है। जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को संदिग्ध मान कर कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के साथ एंटीजन किट से जांच की व्यवस्थाएं हैं। यहां पर पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल लखनऊ के केजीएमयू की लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----

सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ दर्द भी बढ़ा

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना ही होते हैं, लेकिन अब इस वायरस का जो नया वैरिएंट आया है उसमें इन दिक्कतों के साथ शरीर में दर्द की समस्या भी होती है। इन लक्षणों को देखकर कोविड का पता नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फिलहाल जिले में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। संदिग्ध मरीजों का कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए है। कोई केस पॉजिटिव मिलेगा तो वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article