फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Akash Anand filled the youth with enthusiasm by laying emphasis on education and employment, huge crowd gather

कौशाम्बी : शिक्षा व रोजगार पर जोर दे आकाश आनंद ने युवाओं में भरा जोश, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

बसपा के को-आर्डिनेटर की जनसभा सुबह 10 बजे से ही शुरू होनी थी। लेकिन, तब तक न तो वह खुद आए थे और न ही भीड़। जैसे-जैसे समय बीतता गया, पंडाल में भीड़ भी बढ़ती गई। सूरज आग उगल रहा था, फिर भी लोग सिर्फ एक पंडाल के सहारे बैठे रहे।

विज्ञापन
Akash Anand filled the youth with enthusiasm by laying emphasis on education and employment, huge crowd gather
कौशाम्बी के मूरतगंज में जनसभा को संबोधित करते बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी का उत्तराधिकारी व को-आर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद पहली बार कौशाम्बी आए थे। पार्टी के काडर वोटों को सहेजने के लिए एक मझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह मंच से सभा को संबोधित किया। महिलाओं से मां व बहन का रिश्ता बनाया तो शिक्षा व रोजगार पर जोर देकर युवाओं का दिल भी जीतने का प्रयास किया।

विज्ञापन





विज्ञापन





बसपा के को-आर्डिनेटर की जनसभा सुबह 10 बजे से ही शुरू होनी थी। लेकिन, तब तक न तो वह खुद आए थे और न ही भीड़। जैसे-जैसे समय बीतता गया, पंडाल में भीड़ भी बढ़ती गई। सूरज आग उगल रहा था, फिर भी लोग सिर्फ एक पंडाल के सहारे बैठे रहे। करीब 1.30 बजे उनका काफिला पहुंचा। मंच पर आते ही एक बड़े नेता की तरह हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर सामने बैठे लोगों का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akash Anand filled the youth with enthusiasm by laying emphasis on education and employment, huge crowd gather
कौशाम्बी में बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

तमाम युवा उनसे मिलने के लिए मंच के पास जुट गए थे। युवाओं से बैठने का आग्रह किया और कहा कि बिना आपसे मिले जाऊंगा नहीं। करीब 30 मिनट के भाषण में उनका ज्यादा फोकस शिक्षा और रोजगार पर रहा। मंशा साफ थी कि बिखरे हुए युवा मतों को सहेजना। जब-जब आकाश ने भाजपा पर इन मुद्दों को लेकर तंज कसते, तब तक युवा नारे लगाकर उनका समर्थन देते। सभा से निकलते समय वह युवाओं से मिले। हाथ मिलाया और सेल्फी ली तो युवाओं का जोश और भी दोगुना हो गया।

Akash Anand filled the youth with enthusiasm by laying emphasis on education and employment, huge crowd gather
मूरतगंज में बसपा की चुनावी जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बहुजन समाज को बहुरुपियों से किया सतर्क
 

सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाकर बल्कि, मां-बहन का नाता जोड़कर महिला वोटरों को अपने पाले में करने का प्रयास किया। बहुजन समाज व पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहरूपियों से सचेत रहने के टिप्स दिए। साथ कहा कि पार्टी का झंडा लेकर विरोधी दलों के समर्थन की बात करने वाले नेता हों या प्रत्याशी, इनसे सतर्क रहे। सिर्फ पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार यह तीन बिंदु छोड़ रहा हूं। जो दल वोट मांगें, उनसे बीते कार्यकाल का हिसाब मांगें। अंधाधुंध मतदान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed