फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ajhua karari

अझुवा व करारी में बूचड़खाना बंद

Tue, 21 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 21 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ajhua karari
crime
 जिले में अवैध तरीके से चल रहे अझुवा व करारी के बूचड़खाने को पुलिस प्रशासन ने रविवार की रात ही बंद करा दिया। देर शाम पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की और बूचड़खाने को सील कर दिया। जनपद में करीब आधा दर्जन बूचड़खाने अवैध तरीके से अभी भी चल रहे हैं। इनको चिह्नित करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


   भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। बीजेपी के ऐलान के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने रविवार की रात ही अझुवा व करारी में चल रहे बूचड़खाने में छापा मारा। अचानक पुलिस के धावा बोलने से हड़कंप मच गया। बूचड़खानों में काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। इन बूचड़खानों को पुलिस ने सील कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोबारा संचालित करने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अभी भी आधा दर्जन बूचड़खाने अवैध तरीके से चल रहे हैं। चोरी छिपे यह बूचड़खाने अर्से से संचालित हैं। इन बूचड़खानों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है। एएसपी ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है कि यदि कहीं से भी मांस के अवैध कारोबार की सूचना मिली तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कौशाम्बी में गांव-गांव बूचड़खाने, कैसे निपटेगी खाकी
 मांस तस्करी का हब बन चुके दोआबा में गांव-गांव बूचड़खाने हैं। मवेशियों को काटकर उनका मांस जरूरतमंदों के घर-घर पहुंचाया जाता है। तस्करों की इनकी लंबी फौज को असरदार नेताओं का वरदहस्त प्राप्त है। इन तस्करों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


   मांस तस्करी को लेकर दोआबा अर्से से बदनाम रहा है। यहां के करारी, ननमई, परास, सिपाह, घोसियाना, पुरखास, इसीपुर, नारा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बूचड़खानों का संचालन किया जा रहा है। मवेशियों को काटने के बाद उनका मांस बेचने वाले तस्करों की लंबी फौज है। यह भोर में दुपहिया वाहनों से मांग के अनुरूप संबंधित लोगों के घरों तक डिलेवरी देने का काम करते हैं।

चुनाव के दौरान ही भाजपा ने ऐलान किया था कि सरकार बनते ही बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। अन्य जनपदों मे इसका असर भी दिखने लगा। लाइसेंस लेकर संचालित किए जाने वाले बूचड़खानों को पुलिस बंद भी कराने लगी है। जिले में बगैर लाइसेंस के गांव-गांव खुले बूचड़खानों को खाकी बंद कराने में कामयाब होगी या फिर यह अवैध धंधा यूं ही चलता रहेगा।

मवेशी तस्करों के लिए मुफीद बना गंगा-यमुना का पुल
जिले के गंगा और यमुना नदी में बना पुल मवेशी तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। यमुना के महेवाघाट पर बने पुल से तस्कर चित्रकूट, बांदा आदि स्थानों से सस्ते दामों में मवेशियों को लाते हैं। मवेशी तस्करी में नंदा का पुरवा में बना पीपा पुल भी काफी मददगार साबित हो रहा है। इलाहाबाद क्षेत्र के शंकरगढ़ सहित कई स्थानों के मवेशियों की तस्करी इसी पुल के सहारे रात में होती है। यही हाल गंगा नदी पर बने लेहदरी व टोल प्लाजा का है। इन रास्तों से यमुना और गंगा पार के मवेशियों को जिले में लाकर गैर प्रांतों को वध के लिए भेजा जाता है।


नगर पंचायत अजुहा और करारी में चल रहे बूचड़खाने सोमवार को बंद करा दिए गए हैं। अन्य जगहों पर चोरी छिपे चल रहे बूचड़खानों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इनको भी बंद करा दिया जाएगा।
आशुतोष मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed