फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ahalya turned from stone into a woman after touching the feet of God

Kaushambi News: भगवान का चरण छू जाने पर पत्थर से नारी बन गई अहिल्या

Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ahalya turned from stone into a woman after touching the feet of God
अजुहा कस्बे की रामलीला में मंचन करते कलाकार।   संवाद - फोटो : मृतक उदयराज
कस्बे की रामलीला में बुधवार की रात अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन व फुलवारी लीला का मंचन हुआ। जनकपुरी जाते समय भगवान ने पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार किया, तो दर्शक जयश्री राम का जयघोष करने लगे।
विज्ञापन

लीला प्रसंग में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का राक्षसों का वध कर गुरु विश्वामित्र का यज्ञ सकुशल संपन्न कराया। इसके बाद सीता स्वयंवर में भाग लेने जा रहे प्रभु श्रीराम को एक-एक वीरान आश्रम के बारे में गुरु विश्वामित्र ने बताया। गौतम ऋषि ने अपनी पत्नी अहिल्या को पत्थर बनने का श्राप दिया था।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र के कहने पर प्रभु श्रीराम ने अहिल्या रूपी शिला का स्पर्श किया तो वह नारी बन गईं। अहिल्या को परमगति देने के बाद गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण जनक पहुंचे। श्रीराम लक्ष्मण नगर दर्शन कर दूसरे दिन गुरु विश्वामित्र के पूजन के लिए पुष्प वाटिका गए। वहां मां भवानी की पूजा करने सीता गई थीं। श्रीराम व सीता एक दूसरे को झाड़ियों की ओट से निहारते हैं। मां सीता पुनः गिरजा मंदिर में जाकर मनोकामना पूरी होने का वरदान मांगती हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल, रमेश शर्मा, बच्चा कुशवाहा सहित तमाम श्रद्धालु मौजेद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी में मुकुट-पूजन के साथ नारद मोह लीला का मंचन
पुरानी बाजार की प्राचीन रामलीला बुधवार देर रात मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। श्रीराम लीला कमेटी पुरानी बाजार के अध्यक्ष जीतू केसरवानी ने पदाधिकारियों के साथ मुकुट पूजा की। यह रामलीला वर्ष 1925 में भरवारी नगर के सेठ बसंत लाल अग्रवाल और भोलानाथ अग्रवाल की ओर से शुरू की गई थी। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, सपा नेता कैलाश चन्द्र केसरवानी, सुभाष गुप्ता, प्रवेश कुमार केसरवानी आदि मौजूद रहे।

अजुहा कस्बे की रामलीला में मंचन करते कलाकार।   संवाद

अजुहा कस्बे की रामलीला में मंचन करते कलाकार।   संवाद- फोटो : मृतक उदयराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed