{"_id":"6829b248a892310de90eb173","slug":"after-shooting-the-body-of-the-trailer-driver-was-thrown-in-kakodha-his-brother-had-filed-an-fir-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : गोली मारने के बाद ककोढ़ा में फेंका गया था ट्रेलर चालक का शव, भाई ने कराई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : गोली मारने के बाद ककोढ़ा में फेंका गया था ट्रेलर चालक का शव, भाई ने कराई थी एफआईआर
Sun, 18 May 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 03:41 PM IST
सार
कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा गांव के बाहर झाड़ियों में मिले युवक के शव की पहचान ट्रेलर चालक के रूप में हुई है। उसकी सिर व पेट में गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा गांव के बाहर झाड़ियों में मिले युवक के शव की पहचान ट्रेलर चालक के रूप में हुई है। उसकी सिर व पेट में गोली मारकर हत्या की गई है। पोेस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे कॉपर लदे ट्रेलर वाहन को लूटने के कोशिश की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
ककोढ़ा गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बसेरा होटल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में 35 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोेस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सोशल मीडिया में मृतक की फोटो प्रसारित की गई तो शनिवार दोपहर राजस्थान के अजमेर अंतर्गत नसीराबाद जगपुरा डीढाबी निवासी सागर मीना कोखराज थाना पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने भाई सागर मल के रूप में की।
विज्ञापन
बताया कि सागर मल ट्रेलर वाहन के मालिक व चालक था। वह राजस्थान के उमर गांव से कॉपर तार का बंडल लादकर प्रयागराज जा रहा था। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने ट्रेलर वाहन की तलाश शुरू की तो बाईपास टोल से कुछ दूरी पर लावारिश हाल में शव मिला। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया, जिसमें 21 बंडल तार लदा हुआ है।
विज्ञापन
भाई सागर मीना ने ट्रेलर लदे तार को लूटने की कोशिश में गोली मारकर हत्या की आशंका जाहिर की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट व सिर में गोली मारने की पुष्टि होने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि सागर मीना की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।