फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After Ram Babu's death, there was a political fight in Lohanda village

Kaushambi News: रामबाबू की मौत के बाद लोहंदा गांव में हुआ था राजनीत का दंगल

Wed, 20 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
After Ram Babu's death, there was a political fight in Lohanda village
जहरीला पदार्थ खाने से चार जून को रामबाबू तिवारी की मौत के बाद लोहंदा गांव में सियासी भूचाल आ गया था। गांव की राजनीति सत्ता के गलियारों में गूंजने लगी थी। हफ्तों नेताओं, संगठनों का जमावड़ा रहा। तीन पुलिस कर्मी अभी तक निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीति जातीय एंगल से काम कर रही थी। अगड़ा-पिछड़ा और दलित। दरअसल, पीड़ित बालिका दलित बिरादरी की है। घटना का मुख्य सूत्रधार ग्राम प्रधान पिछड़ा बिरादरी और जान गंवाने वाला अगड़ा वर्ग का था। इन्हीं तीन बिंदुओं को ध्यान में रखकर पार्टियां अपने नेताओं को मरहम-पट्टी के लिए भेज रही थीं। दरवाजे-दरवाजे दस्तक दी जा रही थी।
विज्ञापन

एक धड़ा दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ा होकर न्याय दिलाने की मांग कर रहा था। दूसरा रामबाबू को निर्दोष बताते हुए पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहा था। तीसरा धड़ा मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान की पैरवी कर रहा था। लोहंदा गांव छावनी में तब्दील हो गया था। माहौल इतना गर्मा गया था कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर को गांव जाने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब और संदेह के घेरे में आ गया, जब पीड़िता के बयान में झोल निकला। एसपी ने इसे खुद स्वीकारा। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को जमानत मिल गई। विवेचक को निलंबित कर दिया गया। कौशाम्बी पुलिस से जांच हटाकर प्रतापगढ़ पुलिस को सौंप दी गई।

वर्जन
लोहंदा कांड को लेकर निलंबित चल रहे थाना प्रभारी बृजेश करवरिया, पथरावां चौकी प्रभारी आलोक कुमार और विवेचक सब इंस्पेक्टर कृष्ण स्वरूप के खिलाफ जांच अभी जारी है।
राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed