फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After daughter-in-law, now father-in-law also dies in hospital

बहू के बाद अब ससुर ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 12 Apr 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
After daughter-in-law, now father-in-law also dies in hospital
बहू के बाद अब ससुर ने भी अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

दो अप्रैल को अजुहा में घर के अंदर रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट से झुलस गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। कस्बे के आजाद नगर में दो अप्रैल को हुए रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट में झुलसे ससुर की भी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले बहू की भी मौत हो चुकी है। तीन दिन के भीतर हुई दो मौतों से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

आजादनगर में हाईवे किनारे शंकर लाल अग्रहरि (57) का घर था। शंकर लाल घर में ही बाइक की धुलाई का काम करते थे। दो अप्रैल की सुबह भी वह और उनका बेटा रजनीश घर के बाहर काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर शंकर की बहू शालू अग्रहरि (25) पत्नी रजनीश किचेन में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक रसोई गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग की लपटें खाना बना रही शालू तक पहुंची तो जान बचाने के लिए वह छत से कूद गई। चीखपुकार सुन दौड़े शंकरलाल ने बहु को बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इसी के साथ ही शंकर का दो मंजिला पक्का घर भी भरभराकर ढह गया। तेज धमाका सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची चौकी पुलिस ने झुलसे ससुर-बहू को अस्पताल पहुंचाया। ससुर-बहू का एसआरएन में इलाज चल रहा था। हादसे के आठवें दिन एसआरएन में शालू की सांसें थम गईं तो परिजनों ने शंकरलाल को वहां से निकालकर अजुहा के ही स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां शंकरलाल ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। तीन दिन के भीतर घर में हुई दो मौतों से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed