{"_id":"6866dde68c0b95410d0fc9fe","slug":"after-a-fight-with-her-husband-over-the-phone-the-married-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127504-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फोन पर पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फोन पर पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
करारी के थांबा अलावलपुर गांव में बुधवार रात फोन पर पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थांबा अलावलपुर निवासी नियाजउद्दीन की शादी 10 साल पहले बंधुरी रसूलपुर गांव के जुम्मन की बेटी रन्नो (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ने दो बेटे पांच वर्षीय अतीक व तीन वर्षीय असद को जन्म दिया। नियाजउद्दीन महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रहकर ट्रक चलाते हैं। तीन महीने से वह गांव नहीं आए। गांव में पत्नी-बच्चों के साथ रहती थीं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम किसी बात पर मोबाइल फोन पर ही दंपती के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर रन्नो ने फोन काट दिया। इसके बाद नियाजउद्दीन ने कई बार फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसने गांव में रह रहे परिवार वालों को घटना के बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो रन्नो बेसुध हालत में पड़ी थी। मुंह से झाग निकलता देख परिजनों को उसके जहर खाने की आशंका हुई। उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। अस्पताल में रात करीब नौ बजे रन्नो की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के मायके वाले भी आ गए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम कराकर शव मृतका का भाई मो. अयान अंतिम संस्कार के लिए ले गया। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।