{"_id":"6a1099b0bc87cde0be08e532","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-to-death-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-141838-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से झूलकर दी जान
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के दरियाव का पूरा गांव में बृहस्पतिवार की रात मजदूरी कर घर लौटे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। शव देख परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरियाव का पूरा निवासी रावेंद्र कुमार सरोज (35) प्रयागराज में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मजदूरी कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी सरोजा देवी से उसका विवाद हो गया।
मृतक के भाई वीरेंद्र सरोज ने बताया कि रात करीब ढाई बजे रावेंद्र का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कनैली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावेंद्र अपने पीछे पत्नी सरोजा देवी समेत चार छोटे बच्चे करिश्मा, रेशमा, किशुन और मनीष को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।