फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ADO Panchayat appreciated the work

Kaushambi News: एडीओ पंचायत ने की कार्यों की सराहना

Tue, 02 Jun 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat appreciated the work
बीडीओ नेवादा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें चारों वेद की पुस्तकें और उपहार देकर सम्मानित करते भा
ब्लॉक सभागार में सोमवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र, चारों वेदों की पुस्तकें और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों की 16 महिलाओं को साड़ी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि संजय गुप्ता ईमानदार, कर्मठ और बेदाग छवि के अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का सरलता से समाधान किया।
विज्ञापन

संजय गुप्ता ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। समारोह में नए बीडीओ सुरेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अनुराग सिंह आदि रहे।

बीडीओ नेवादा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें चारों वेद की पुस्तकें और उपहार देकर सम्मानित करते भा

बीडीओ नेवादा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें चारों वेद की पुस्तकें और उपहार देकर सम्मानित करते भा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed