{"_id":"6894f9d77e2eeab6160c6bf5","slug":"administration-woke-up-after-the-accident-freed-the-service-lane-of-the-highway-from-encroachment-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128867-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हादसे के बाद जागा प्रशासन, अतिक्रमण मुक्त कराई हाईवे की सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हादसे के बाद जागा प्रशासन, अतिक्रमण मुक्त कराई हाईवे की सर्विस लेन
Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाती जेसीबी-संवाद
- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
हाईवे स्थित कस्बे में भोला चौराहे पर दो दिन पहले हादसे में छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। बृहस्पतिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलक्ट्रेट में एनएचएआई के अफसरों व एसडीएम सिराथू के साथ बैठक की। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने अजुहा पहुंचकर सख्ती के साथ हाईवे की सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान नगर पंचायत ने छह दुकानदारों से छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
अजुहा कस्बे में हाईवे की सर्विस लेन पर स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस कारण यहां दिनभर जाम लगने के साथ ही आए दिन हादसे भी होते थे। मंगलवार की सुबह भी एक छात्र की हादसे में मौत हो गई थी। इससे नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे थे।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम ने एनएचएआई के अफसरों व एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ के साथ बैठक की। इसमें सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए हाईवे के कट बंद कराने का निर्देश दिया। इसके फौरन बाद एसडीएम टीम के साथ अजुहा कस्बा पहुंच गए और सर्विस लेन में अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटवा दिया।
विज्ञापन
साथ ही नगर पंचायत की ओर से अवैध कब्जा करने वाले छह दुकानदारों से छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। प्रशासन की इस कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही। इस दौरान एसडीएम ने हाईवे के सर्विस लेन पर दोबारा कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर सीओ सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।